Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्मण ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में धोनी ने किया था कुछ ऐसा भर आई थी लक्ष्मण की आंखे

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा लिखी है. जिसका नाम उन्होंने  ‘281 एंड बियोंड’ रखा है. आप सोच रहे होंगे 281 का क्या मतलब है. ये वही रन है जिसे लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इडेन गार्डन के मैदान पर बनाया था. कई वर्षो तक ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर था. जिसे बाद में विरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन बना के इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया.

किताब में धोनी के नाम एक मजेदार किस्सा  

वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा में लिखा है ‘ लक्ष्मण कानपुर के मैदान पर अपना 100 वां टेस्ट खेल रहे थे. ये कुंबले के रिटायर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का कप्तान के रूप में पहला टेस्ट था. मैच खत्म होने के बाद धोनी टीम का बस खुद चला कर होटल ले कर गएं.लक्ष्मण ने लिखा है कि,’ नागपुर मैदान से टीम बस को ले जाते मुझे धोनी याद हैं. मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. टीम का कप्तान खुद बस चला कर हमे होटल वापस ले जा रहा है. उसे दुनिया में किसी चीज की परवाह ही नहीं थी. मगर वो ऐसे ही थे चंचल और जमीन से जुड़े.’

 

सहवाग का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं

लक्ष्मण ने लिखा, ‘पहले ही बता दूं कि मैं सहवाग का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं.जब मैंने उन्हें पहली बार बल्लेबाजी करते देखा तो लगा नहीं था कि सर्वश्रेष्ठ स्तर पर वह निरंतर सफल होते जाएंगे. वीरू की अनोखी प्रतिभा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 वन-डे सीरीज में देखने को मिली. बैंगलोर में खेले गए पहले मैच में उन्होंने 58 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए व मैन ऑफ द मैच बने. पुणे मैच से पहले मैं, जहीर और वीरू डिनर के लिए गए.’

भारतीय टीम का ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से दूर नहीं है. अब इस खिलाड़ी को आप क्रिकेट कॉमेंटेटर के रूप में देख सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post लक्ष्मण ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में धोनी ने किया था कुछ ऐसा भर आई थी लक्ष्मण की आंखे appeared first on SportzWiki Hindi.