विश्व क्रिकेट में इन दिनों भारतीय क्रिकेटरों का डंका बज रहा है। जिसमें भारतीय पुरुष टीम का ले या महिला टीम को दोनों के ही क्रिकेटर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें भारतीय पुरुष टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा जमकर देखने को मिल रहा है तो महिला टीम में मिताली राज भी रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं।
टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा, मिताली राज और विराट कोहली का प्रभाव
भारतीय क्रिकेटर खासकर टी-20 क्रिकेट में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तो बड़ी शानदार और दिलचस्प रेस देखने को मिल रही है।

दोनों ही भारतीय मौजूदा क्रिकेट टीम के इन दिग्गज बल्लेबाजों के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की रेस दिख रही है जिसमें रोहित शर्मा ने फिलहाल तो विराट कोहली को पछाड़ दिया है।
रोहित-विराट और मिताली से कहीं आगे है न्यूजीलैंड की ये महिला क्रिकेटर
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हुए जिसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा और फिर महिला क्रिकेटर मिताली ने रोहित को पीछे कर दिया।

लेकिन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिताली राज जो मुकाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक हासिल नहीं कर सके हैं वो न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने हासिल कर लिया है।
कीवि बल्लेबाज सूजी बेट्स ने टी-20 इंटरनेशनल में किए 3 हजार रन
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने वेस्टइंडीज में खेली जा रही आईसीसी महिला विश्व टी-20 के दौरान पुरुष और महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने अपने 108वें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 3 हजार रनों का आंकड़ा पार किया।

रोहित-विराट भी नहीं छू सके हैं इस आंकड़े को
सूजी बेट्स ने अपने 3 हजार इंटरनेशनल टी-20 तक पहुंचने के लिए 108 मैचों की 105 पारियां ली। सूजी ने अब तक 1 शतक और 20 पचासे की मदद से 3,007 रन बना लिए हैं।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूजी के बाद वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर के नाम सबसे ज्यादा रन हैं जिन्होंने 2732 रन बनाए हैं। तो वहीं इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के नाम 2605 रन हैं।

इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वालो की बात करें तो मिताली राज ने 2283 रन, रोहित शर्मा ने 2207 रन और विराट कोहली ने 2102 रन बनाए हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेटर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.