Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ ने बाधे विराट की तारीफ के पूल, बताया टेस्ट क्रिकेट का सुपरस्टार

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रिका के पर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा की विराट आधुनिक क्रिकेट के ऐसे  सुपरस्टार है जो टेस्ट क्रिकेट को लंम्बे समय तक जिंदा रख सकते है कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने सबसे कम समय में 10000 रन बनाए है, स्मिथ ने जगमोहन डालमिया सालाना कॉन्क्लेव में शुक्रवार को कहा, ‘विश्व क्रिकेट में सुपरस्टार खिलाडियों की बहुत कमी है शायद एक या दो खिलाड़ी इंग्लैंड में हों,और  मैं सोचता हूँ कि विराट कोहली वह खिलाड़ी है।स्मिथ

उन्होंने कहा ‘विराट ऐसे देश में टेस्ट क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए हुए हैं, जो आईपीएल और टी-20 को पसंद करता है यह बहुत बड़ी बात है, जब तक एक सुपरस्टार के रूप में विराट टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करते रहेंगे, तब तक हम टेस्ट क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कूकाबुरा की गेंद टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का खत्म कर रही है. स्मिथ ने कहा, ‘कूकाबुरा गेंद लोगों को निराश कर रही है. यह गेंद मुलायम हो जाती है और लंबे समय तक स्विंग नहीं करती, मैं समझता हूँ कि टेस्ट क्रिकेट बोरिंग ड्रॉ मैचों को और नहीं झेल सकता टेस्ट क्रिकेट को ऐसी गेंद की जरूरत है, जो स्पिन करे, उसे ऐसी गेंद चाहिए जो स्विंग हो और हवा में दिशा बदले तथा गेंद और बल्ले के बीच होने वाली कड़ी प्रतियोगिता से ही टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक बना रहेगा।

अफ्रिकी पूर्व कप्तान स्मिथ को टेस्ट मैंच का सबसे सफल कप्तान का दर्जा प्राप्त है स्मिथ ने अपनी टेस्ट कप्तानी में 109 टेस्ट मैंच खेले है जिसमे उनको 53 मैंच  में जीत हासिल हुई है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का नाम आता है जिन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 32 टेस्ट मैच मे जीत दिलाई है।

The post स्मिथ ने बाधे विराट की तारीफ के पूल, बताया टेस्ट क्रिकेट का सुपरस्टार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.