Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने छोड़ा प्रीति जिंटा का साथ, पंजाब को लगा बड़ा झटका

खेल डेस्क। भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का साथ छोड़ दिया है।इस बात की जानकारी दाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

INDvWI T20 : भारत ने विश्व चैंपियन को रौंदा 5 विकेट से, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो

टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एक मात्र भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर बताया कि वह अगले इंडियन प्रीमियर लीग चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे। सहवाग पिछले तीन सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटर रहे थे।

टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन विश्व रिकॉर्ड

आईपीएल में दिल्ली की ओर से शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके सहवाग ने कहा कि सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और पंजाब के साल पांच साल (दो सीजन में बतौर खिलाड़ी और तीन सत्र में बतौर मेंटर) मैंने काफी अच्छा समय बिताया। अपने ट्वीट में वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि अब पंजाब से मेरा जुड़ाव समाप्त हो गया है।

पहले टी-20 में भारत की ओर से डेब्यू करेगा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच बनाए जाने के बाद से ही इस टीम में वीरेन्द्र सहवाग का भविष्य अस्पष्ट हो गया था।

2018 रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुदस्सिर का कमाल, 4 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को किया एलबीडब्ल्यू वहीं इसी साल के आईपीएल सत्र के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा और सहवाग के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। हालांकि उस दौरान प्रीति जिंटा और सहवाग ने इस खबरों से मना कर दिया था।