स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का 5 नवंबर को जन्मदिन आ रहा है और पत्नी अनुष्का शर्मा खास तैयारियां शुरू कर दी है। शादी के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहला जन्मदिन मनाने जा रहे है। ऐसे में अनुष्का इस मौके को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। ऐसे में अनुष्का विराट के जन्मदिन पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद पति विराट के साथ मुंबई से बाहर रवाना हो गईं। मतलब जन्मदिन के लिए अनुष्का ने खास जगह चुन ली है।
बता दे देर रात दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अनुष्का ने गुच्ची का ट्रैक शूट पहना हुया था। वहीं विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में शानदार लग रहे थे। लेकिन अभी ये सामने नहीं आये है दोनों कहा जा रहे है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का विराट का जन्मदिन 5 नवंबर को अपने परिवार के साथ देहरादून में मनाएंगी। पर अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं हो पाया है।
आपको जानकारी में बता दें कि 4 नवंबर से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। इस टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। ऐसे में अनुष्का अपने पत्नी के साथ पूरा समय बिताना चाहती है।
यह भी पढ़े:-
सानिया मिर्जा के बेटे की पहली झलक आई सामने, है इतना क्यूट
Ind vs WI T20: कल इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
Herald