भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज की सुबह काफी खराब रही. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट आ गई. जिसकी वजह से उनको पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी के टीम से निकल जाने से भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है.
इन 2 खिलाड़ियों को होगा पृथ्वी के चोटिल होने से फायदा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार डेब्यू करने वाला यह खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था.
चोट की वजह से बाहर हुए इस खिलाड़ी की वजह से भारत के दो खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. आइए इन दो खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं.
मुरली विजय
कुछ दिन पहले तक भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे इस खिलाड़ी को अब टीम में जगह बनाने के लिए संघर्स करना पड़ रहा है. इसके पीछे की वजह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन और पृथ्वी शॉ का टीम में आना. एक तरफ मुरली विजय खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से निकाल दिएं गएं. वहीँ पृथ्वी शॉ को मिले मौके को उन्होंने भुना लिया.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर निकलने के बाद मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाई. लेकिन शॉ के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनको पहले टेस्ट में खेलने के कम असार थे.
शॉ के चोटिल होने से इस खिलाड़ी ने राहत की सांस ली होगी, क्योंकि अब इस खिलाड़ी का पहला टेस्ट खेलना तय माना जा रहा है.
के एल राहुल
भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहा है. इस खिलाड़ी को टीम से निकालने की मांग हो रही है. राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहें वहीँ उसके बाद टी-20 सीरीज में भी उनका बल्ला नहीं बोला.
सभी को उम्मीद थी यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में बढ़िया प्रदर्शन करेगा, लेकिन वहां भी इस खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला.

ये कयास लगाएं जा रहे थे कि पहले टेस्ट से इस खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है. लेकिन अब पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से इस खिलाड़ी को एक और मौका मिल गया है. अब इस खिलाड़ी को पहले टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है.
ऐसे लगी पृथ्वी शॉ को चोट
बता दें, पृथ्वी शॉ डिप-मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे. शॉ ने सीमारेखा के भीतर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैक्स ब्रायंट का कैच लपका. जब शॉ गेंद को मैदान के अंदर फेंक रहे थे, तो इसी दौरान वह फिसल गए और इससे उनका टखना चोटिल हो गया.
शॉ को दर्द से कराहते हुए देखा गया. इसके बाद टीम इंडिया का मेडिकल स्टॉफ तुरंत ही बाउंड्री पर दौड़ा हुआ पहुंचा. लेकिन जब प्राथमिक उपचार के बाद भी शॉ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पृथ्वी शॉ के पहले टेस्ट से बाहर होने से, इन दो खिलाड़ियों को पहुंचेगा सबसे ज्यादा फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.