Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी के मैदान पर भारत का पलड़ा भारी लेकिन बिल्कुल भी कम नहीं है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 25 नवम्बर को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ब्रिस्बेन में हुए पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रनों से अपने नाम कर लिया था वहीं मेलबर्न में हुआ दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए इस मैच को जीतना ही पड़ेगा।

इस मैदान पर भारत का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर अभी तक एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और उसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी। 2016 में भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेला था।

उस सीरीज का अंतिम मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही हुआ था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने शेन वॉटसन के 124 रनों की बदौलत 20 ओवर में 197 रन बनाये थे।

198 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैच के अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने उस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। उस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी वहीं सुरेश रैना ने भी 25 गेंद पर 49 रन बनाये थे।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर खेले 5 मैच

 

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करे तो उन्होंने अपने इस घरेलू मैदान पर अभी तक 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन 5 मैचों में उन्हें 4 में जीत मिली है और सिर्फ भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैदान पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 77 रनों से अपने नाम किया था। 2009 में ऑस्ट्रेलिया के सामने इस मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम थी और करीबी मुकाबले में मेजबान टीम को 1 रनों से जीत मिली थी।

साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर टी-20 क्रिकेट की सबसे विस्फोटक टीम वेस्टइंडीज को 8 विकेट करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद उन्होंने अगले 6 साल तक इस मैदान पर कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। 2016 में उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर न्यूजीलैंड टीम को इस मैदान पर 7 विकेट से हराया था। इस मैच में एंड्रू टाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।

भारतीय टीम बराबरी पर रोकना चाहेगी सीरीज

भारत की टीम ने पिछले कुछ समय में टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में गेंदबाजों ने शानदार वापसी की लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया।

अब तीसरे मैच को जीतकर टीम सीरीज को 1-1 से बराबरी पर रोकना चाहेगी। इसके लिए टीम सिडनी के मैदान पर मेजबान टीम को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सिडनी के मैदान पर भारत का पलड़ा भारी लेकिन बिल्कुल भी कम नहीं है ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.