Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: भारत और कोहली ने शीर्ष स्थान कायम रखा

दुबई
कप्तान विराट कोहली और उनकी भारतीय टीम ने गुरुवार को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। भारत ने हाल में आठवीं रैंंिकग की वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था जिससे उनके 116 अंक हो गये हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 10 ज्यादा हैं। कोहली 935 अंक से आस्ट्रेलिया के निलंबित स्टीव स्मिथ (910 अंक) से पूरे 25 अंक आगे हैं। चेतेश्वर पुजारा 765 अंक से छठे स्थान पर हैं। बांग्लादेश को दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच के लिये गाले रवाना होगी जबकि संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी। बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज को हटाकर आठवें स्थान पर पहुंच सकती है लेकिन इसके लिये उन्हें चारों टेस्ट मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड की टीम भी दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है और इसके लिये उसे श्रृंखला जीतनी होगी।