पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को आबुधाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की टीम ने 47 रन के अंतर से जीत लिया था और साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.
रॉस टेलर की 80 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने जीता मैच

बता दें, कि इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने रॉस टेलर के 80 रन की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाये. जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 119 रन पर ही आउट हो गई और इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 47 रन के अंतर से जीत लिया.
मैच के दौरान मोहम्मद हफीज के एक्शन पर टेलर ने उठाये सवाल

बता दें, कि इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने मोहम्मद हफीज के एक्शन में सवाल उठ दिया और अंपायर से उनके एक्शन को देखने की बात कही थी. यह घटना देख पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद काफी गुस्से में आ गये थे.
मैच के बाद सरफराज अहमद ने अपने एक बयान में कहा, “मैं रॉस टेलर का काफी सम्मान करता हूं. वह लम्बे समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हैं, लेकिन मैच के दौरान जिस प्रकार उसने हफीज के गेंदबाजी एक्शन में सवाल उठाये. यह सही नहीं था.
गेंदबाज के गेंदबाजी एक्शन को लेकर फैसला अंपायर करते हैं यह अंपायर का काम हैं, मुझे नहीं लगता, कि मैच के दौरान टेलर ने एक अच्छी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट दिखाई.
यहाँ देखे वीडियो
WATCH: @RossLTaylor accusing @MHafeez22 of chucking in his first over
Is that not for the match officials to decide?
Ball-by-ball clips & live-blog: https://t.co/d4eFVZLwQf #PAKvNZ pic.twitter.com/HVYwK3KWnE
— Cricingif (@_cricingif) November 7, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : रॉस टेलर ने बल्लेबाजी करते वक्त ही मोहम्मद हफीज के एक्शन पर उठाये सवाल, सरफराज आये गुस्से में appeared first on SportzWiki Hindi.

