Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मारक्वेज ने जीती मलेशियाई मोटो जीपी

कुआलालम्पुर
विश्च चैंपियन मार्क मारक्वेज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां मलेशियाई मोटोजीपी का खिताब जीता जो उनकी इस सत्र की नौंवी जीत है। मारक्वेज ने सातवें स्थान से शुरुआत की और जल्द ही वह दूसरे स्थान पर आ गये। वेलेंटिनो रोसी ने इस बीच बढ़त बनाये रखी। जब चार लैप्स बचे हुए थे तब रोसी 16वें लैप के पहले मोड़ पर गाड़ी को नियंत्रण में नहीं रख पाये जिससे मारक्वेज को आगे बढ़ने का मौका मिल गया। उन्होंने 40.32.372 मिनट के समय के साथ रेस जीती। मारक्वेज ने इससे पहले अक्टूबर में जापान में विश्व खिताब जीता था। होंडा की उनकी टीम के साथी दानी पेडरोसा पांचवें स्थान पर रहे। इससे होंडा टीम खिताब हासिल करने में भी सफल रही।