Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के बाद दिए सन्यास के संकेत

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने इस साल मई में अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट को अलविदा कह दिया । एबी डीविलियर्स ने विश्व कप से पहले संन्यास लेकर कर किसी को झटका दिया और कुछ ऐसे ही एक और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने संन्यास के संकेत दिए हैं।

फाफ डू प्लेसीस ने दिए संन्यास लेने के संकेत

जी हां…. दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान और एबी डीविलियर्स के खास दोस्त फाफ डू प्लेसीस ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की संकेत दिए हैं।

फाफ डू प्लेसीस वैसे इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले नहीं बल्कि 2019 के विश्व कप को खेलने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले विश्व टी-20 के बाद संन्यास लेने की बात कही है।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाला विश्व टी-20 होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर- फाफ

दक्षिण अफ्रीका टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज से पहले फाफ डू प्लेसीस ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला विश्व टी-20 उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर होगा।

डू प्लेसीस ने बातचीत करते हुए कहा कि “टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में है और ये बहुत दूर नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि हम इसके लिए वापस आ जाएंगे और शायद ये मेरा आखिरी इंटरनेशनल टूर होगा जहां तक मुझे लगता है।”

युवा खिलाड़ियों को टी-20 क्रिकेट में देना होता है मौका

फाफ ने आगे कहा कि “हमारे परिप्रेक्ष्य से, पिछले दो या तीन सालों में हमारे लिए टी-20 क्रिकेट युवा खिलाड़ियों को लाने का रहा है।

जिससे उन्हें अवसर मिल रहे हैं, इसी कारण से हम कभी भी हमारे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ नहीं खेल सकते हैं। जो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।”

ऑस्ट्रेलिया है एक मजबूत टीम

डू प्लेसीस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को सेकर कहा कि” फुटबॉल(ऐसी स्थिति) जहां आपको आपके क्लबों के लिए खेलने को मिलता है और फिर एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट भी होता है।

मेरी राय में तो ये टी-20 क्रिकेट के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है, क्योंकि आपको लीग के साथ प्रतिस्पर्धा की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो इस समय मजबूत हैं। ये उनकी सबसे मजबूत टीम नहीं है, और फैंस तो अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए आते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के बाद दिए सन्यास के संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.