भारतीय टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच 21 सितंबर 2018 को एशिया कप में सुपर-4 का एक मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी एमएस धोनी ने की थी.
इस मैच में भारत की टीम ने अपने 5 प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था और पांच युवा खिलाड़ियों को मौका दे दिया था. आराम दिए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन का भी नाम था. भारत की टीम ने एशिया कप 2018 में सभी मैच जीते थे, लेकिन यह मुकाबला टाई साबित हुआ था.
धोनी को कप्तानी देना सही नहीं

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा, “अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में, रोहित शर्मा ने खुद को विश्राम दिया था और भारतीय टीम के प्रबंधन ने अनुभव को ध्यान में रखते हुए एमएस धोनी को कप्तानी सौंपने का फैसला किया था.
शायद ऐसा नहीं होना चाहिए था. अगर रोहित और धवन आराम करना चाहते थे, तो धोनी के अलावा किसी अन्य सीनियर क्रिकेटर को कप्तानी देनी चाहिए थी. धोनी को फिर से कप्तानी करना एक अजीब सा निर्णय था. जिसने अच्छा संदेश नहीं दिया, शायद अगर कोई और कप्तानी करता, तो बाहरी लोगो को बोलने का मौका नहीं मिलता.”
आपकों बता दें, कि टॉस के वक्त धोनी ने अपनी कप्तानी का राज बताते हुए कहा था, कि “मैने 199 वनडे मैचों में कप्तानी की है, इसलिए टीम मैनेजमेंट चाहता है, कि मैं 200 वनडे मैचों में कप्तानी पूरी करू, इसलिए मुझे टीम मैनेजमेंट ने अपना 200वां वनडे में कप्तानी करने का मौका दिया है.”
प्रशासक समिति एक क्रिकेटर का कर रही समर्थन

इसी रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की प्रशासक समिति एक क्रिकेटर को काफी समर्थन कर रही है. उन्होंने बीसीसीआई से उस क्रिकेटर को ग्रेड ‘सी’ से ग्रेड ‘बी’ में अनुबंध दिला दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अज्ञात क्रिकेटर, लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम हिस्सा बना हुआ है.
यह अज्ञात क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी चुना गया था और असफल रहा था, लेकिन अब भी टीम के साथ बना हुआ है. प्रशासकों की समिति से पूछना चाहिए, कि भले ही उनका काम निर्देश देना है, लेकिन वह इस तरह चयन में दखलंदाजी नहीं कर सकते है.
मिताली मामले में पहले ही मुसीबत में बीसीसीआई

बता दें, कि पहले से ही बीसीसीआई काफी मुसीबतों में घिरा हुआ है. मिताली राज ने सेमीफाइनल से बाहर किये जाने का जिम्मेदार कोच रमेश पवार और सिओए की सदस्य डायना एल्डूजी को बताया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एशिया कप में धोनी को कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं बीसीसीआई, अब रोहित और मैनेजमेंट को कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.