भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज के दिन को विराट दिवस कहा जा सकता है क्योंकि आज यानि 5 नवंबर को मौजूदा भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली का जन्म दिन है। आज ही के दिन विराट कोहली का जन्म साल 1988 में दिल्ली में हुआ था।
30वें जन्मदिन पर विराट कोहली को मिल रही है जमकर बधाईयां
विराट कोहली के 30वें जन्म दिन के मौके पर पूरे क्रिकेट जगत से इस लीजेंड खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं। विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मौजूदा बल्लेबाज विराट कोहली के जन्मदिन क्रिकेट जगत के लिए स्पेशल है।

ऐसे में विराट कोहली को पूरे क्रिकेट जगत के साथ ही फैंस और सेलिब्रिटिज भी जमकर बधाईयां दे रहे हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को एक वीडियो के जरिए खास अंदाज में बधाई दी।
महेन्द्र सिंह धोनी ने इस खास अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के बचपन की एक बंदूक को पकड़ते हुए फोटो को दिखाते हुए उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

जिसे बीसीसीआई ने वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देते हुए कह रहे हैं कि
महेन्द्र सिंह धोनी ने कोहली की ये फोटो दिखाकर किया विश
“हाय विराट, मैं आपको आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि आप एक बहुत बड़े पबजी प्रशंसक हैं। मुझे आपके फोन पर ये तस्वीर मिली है। आप क्यों ना यहां आते और मनीष पांडे के साथ शूटिंग गेम को कैसे खेले इसे बताएं।”
Hi Virat, I wish you a very, very happy birthday. I know you're a big PUBG fan. I found this photo of your's on your phone. Why don't you come and teach Manish Pandey how to play a first-person shooting game," Dhoni said.
#HappyBirthdayVirat https://t.co/ky9lrBN6wk— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) November 5, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: विराट कोहली को जन्मदिन के मौके पर महेन्द्र सिंह धोनी ने इस खास अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.