स्पोर्ट्स डेस्क। कल एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत ने जीतकर टीम और खिलाडियों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। इसके साथ ही बताया जा रहा है की आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को अपने बेहतर प्रदर्शन का परिणाम मिला है। कई खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में छलांग लगाकर अच्छे पायेदान पर आ गए है। कल का मैच भारतीय टीम ने जीतकर वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीनस्वीप किया था।
वीडियो: शिखर धवन ने बाउंड्री पर किया ये कमाल, अब सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा युवा गेंदबाज कुलदीप यादव को मिला है उन्होंने इस सीरिज के दो मैचों में पांच विकेट लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन किया है साथ ही आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 14 पायदान ऊपर जाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान चढ़कर शीर्ष 20 में शामिल हो गये हैं। इस समय भुवनेश्वर कुमार आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 19वें स्थान पर है। साथ ही अन्य गेंदबाज की बात करे तो जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछें
इसके भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा सातवें स्थान पर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 16वें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया था। साथ ही उनकी जगह रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी। लेकिन कल के मैच शिखर धवन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी कही और भारतीय टीम को जीत दिलाई।
PSL में खेलने के लिए स्मिथ और डिविलियर्स ने रखी ये शर्त, जानिए
Kuldeep Yadav and Mohammad Hafeez make big gains in latest @MRFWorldwide ICC T20I Rankings!
— ICC (@ICC) November 12, 2018
Yadav jumps 14 places to a career-high No.23 in the bowlers' rankings. Hafeez vaults 16 places to No.53 among batsmen.
Details ⬇️https://t.co/Bkf8sDlQuU pic.twitter.com/w7hBdc4BmW
Herald