Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्न, कुंबले और मुरलीधरन जैसे दिग्गज भी जो रिकॉर्ड तोड़ने में रहे नाकामयाब उसके बेहद करीब हैं यासिर

विश्व क्रिकेट को टेस्ट फॉर्मेट के इतिहास में अब तक कई ऐसे बड़े दिग्गज गेंदबाज मिले जिन्होंने अपने नाम जबरदस्त सफलता हासिल की है। इन गेंदबाजों में सर्वकालिन महान शेन वार्न, मुरलीधरन, अनिल कुंबले, ग्लेन मैक्ग्राथ और वसीम अकरम जैसे कई दिग्गज रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट करने के कीर्तिमान के करीब हैं यासिर शाह

इन सभी दिग्गज गेंदबाजों ने अपने नाम ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके बहुत बड़े मायने हैं लेकिन ये सभी गेंदबाज जो कीर्तिमान अपने नाम नहीं कर सके उसके बिल्कुल करीब खड़े हैं पाकिस्तानी के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह…

जी हां… पाकिस्तान की मौजूदा टेस्ट टीम के सबसे बड़े फिरकी मास्टर 32 साल का यासिर शाह अपने नाम वो ऐतिहासिक टेस्ट उपलब्धि दर्ज करने जा रहे हैं जो अब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं कर सका है।

क्लेरी ग्रिमेट के नाम हैं 36 टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट का रिकॉर्ड

अब हम इस संस्पेंस से पर्दा उठाकर बता ही देते हैं कि आखिर वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड क्या है। तो ये रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट लेना….

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट का कारनामा 1936 में ऑस्ट्रेलिया के  क्लेरी ग्रिमेट ने 36 टेस्ट मैच में किया था। इसके बाद कई गेंदबाज इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे तो जरूर, लेकिन पार नहीं कर सके। तो वहीं आर अश्विन तो बिल्कुल नजदीक जा पहुंचे लेकिन उनके हाथ भी ये सफलता नहीं लगी।

अश्विन ने 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किये थे.

यासिर शाह के 31 टेस्ट में हो चुके हैं 181 विकेट

अब यासिर शाह पर हर किसी की नजरें हैं यासिर शाह पर टिकी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में तेजी के साथ अपने विकेटों की संख्या को लगातार बढ़ा रहे हैं और अब तक वो 31 टेस्ट मैचों में 181 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब उनके 19 विकेट हासिल करने हैं।

यासिर शाह इन दिनों यूएई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यासिर ने 8 विकेट लिए थे और वो जिस तरह से फॉर्म में हैं आने वाले दिनों में सबसे तेज 200 विकेट के रिकॉर्ड को पार करने की क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज 200 विकेट का रिकॉर्ड वकार यूनिस के नाम हैं जिन्होंने 38वें टेस्ट में ये कमाल किया था।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वार्न, कुंबले और मुरलीधरन जैसे दिग्गज भी जो रिकॉर्ड तोड़ने में रहे नाकामयाब उसके बेहद करीब हैं यासिर appeared first on SportzWiki Hindi.