Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यू जीलैंड के खिलाफ ‘भारतीयों’ से हारा पाक

अबू धाबी
अपना पहला टेस्ट खेल रहे भारतीय मूल के एजाज पटेल के 5 विकेट और गेंदबाजों के जुझारूपन की मदद से न्यू जीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट में पाकिस्तान को 4 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। न्यू जीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में उसके गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम को 171 रन पर आउट कर दिया। पटेल ने 59 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज नील वेगनेर और ईश सोढ़ा ने 2-2 विकेट लिए।

    
5वीं सबसे कम अंतर वाली जीत
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 5वीं सबसे कम अंतर वाली जीत है। इसके साथ ही न्यू जीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अजहर अली (65) पाकिस्तान के लिए अकेले मोर्चा संभाले हुए थे, जिन्हें पटेल ने पगबाधा आउट करके पाकिस्तानी पारी का अंत किया। पाकिस्तान ने इस फैसले पर रिव्यू भी लिया लेकिन नाकाम रही।

यू ढेर हुई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 37 रन से आगे खेलना शुरू किया था। न्यू जीलैंड के लिए स्पिनरों पटेल और सोढ़ा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पाकिस्तान ने पहले छह ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। इमामुल हक 27 के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए। वहीं अगले ओवर में सोढ़ा ने मोहम्मद हफीज को कवर में कैच कराया और तीन गेंद बाद हारिस सोहेल का रिटर्न कैच लपका।

41 रन के अंदर गिरे 7 विकेट
अजहर और असद शफीक ने चौथे विकेट के लिये 82 रन की साझेदारी की। शफीक ने 45 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले वह 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। वह लंच से पहले नील वेगनेर की गेंद पर विकेटकीपर बी जे वाटलिंग को कैच देकर लौटे। पाकिस्तान ने आखिरी सात विकेट 41 रन के भीतर गंवा दिए। अजहर ने अपनी ओर से किला लड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दूसरा टेस्ट शनिवार से दुबई में खेला जाएगा।