Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने रवि शास्त्री को लेकर कही ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से तीन टी-20 मैच, साथ ही चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम रवाना होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान दौरे से पहले टीम के सामने जो मुद्दे हैं उन पर अपना पक्ष रखा। साथ ही विराट कोहली ने रवि शास्त्री को लेकर एक बयान दिया है उन्होंने कहा है की भारतीय टीम और मुझे रवि शास्त्री से काफी कुछ सीखने को मिला है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की जल्द ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टेस्ट, वनडे और टी-20 में मात दी है। इसके बाद हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रवि शास्त्री के बारे में कहा की मुझे ही नही बल्कि सभी खिलाडि़यों ने शास्त्री से काफी कुछ सीखा है। साथ ही कोहली ने कहा की भारतीय टीम को 2014 के इंग्लैंड दौरे में मुश्किल समय से गुजरना पड़ा। ये खिलाडियों के साथ टीम के लिए भी एक कठिन समय था लेकिन इस समय में शास्त्री बहुत साथ दिया साथ ही उनको पता है खिलाडि़यों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाए।

साथ ही कोहली ने बताया की गेंदबाजों ने दो विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कोहली ने कहा कि अगर सीरीज जीतनी है तो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग पर भी विशेष ध्यान देंन होगा जिसका मार्गदर्शन रवि शास्त्री के हमेशा मिलता रहता है। ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के नही होने के कारण भारत के पास पहली बार सीरीज जीतने का अच्छा मौका है।

और ये भी पढ़े :

रवि शास्त्री के बयान के बाद युवराज, रैना, रहाणे पर आया ये भारी संकट, जानिए

एबी डिविलियर्स की इस पारी से दिग्गज क्रिकेटरो के उड़े होश, जानिए

ICC Women's T20 World Cup: आयरलैंड को हराकर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा भारत



Herald