Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंडीज कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट बोले- सीरीज में भारत प्रबल दावेदार

कोलकाता 
वेस्ट इंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने शनिवार को कहा कि 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत प्रबल दावेदार होगा, हालांकि आंकड़े दो बार के विश्व टी20 चैम्पियन के पक्ष में हैं। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे और टेस्ट में मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी लेकिन टी20 फॉर्मेट में विंडीज टीम का खेलने का अंदाज अलग ही होता है। भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम 4 मैचों में जीत नहीं मिली है जिसमें 2016 विश्व टी20 की सेमीफाइनल हार भी शामिल है। वेस्ट इंडीज का भारत के खिलाफ जीत का ओवरऑल रेकॉर्ड 5-2 का है। ब्रैथवेट ने कहा, ‘हमें ऐसा नहीं लगता। भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर किसी भी प्रारूप में मजबूत है। विशेषकर आईपीएल के आने के बाद।' उन्होंने कहा, 'भारतीय सुपरस्टार जितना टी20 क्रिकेट खेलते हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेंगे। हम वैसे इस प्रारूप में दूसरे नंबर पर कहलाने के आदि नहीं हैं लेकिन इस बार हम इससे इनकार नहीं करेंगे लेकिन हम इससे शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं।’