स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारतीय टीम को धमाकेदार पारी से मैच जिताने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने जबरदस्त पारी खेली। लेकीन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम एक जबरदस्त विश्व रिकॉर्ड बना गए। कल एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत ने जीतकर वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीनस्वीप किया। आपको बता दे की एशिया कप के बाद एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विश्राम देकर रोहित शर्मा को कमान दी गई थी।
Ind vs Pak: बिना एक भी गेंद खेले स्कोर बोर्ड पर नजर आये भारत के 10 रन, जानिए वजह
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की कल भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया। बताया जा रहा है की कल के मैच की जीत के साथ ही रिकॉर्ड की बात करे तो रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक कुल 12 टी-20 मैच खेले गए है जिनमें से कल के मैच के साथ ही ये 11वीं जीत थी यानी इनकी कप्तानी में अभी एक मैच हारा है और रोहित शर्मा इस मामले में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इस रिकॉर्ड से पहले चार कप्तान पाकिस्तान के शोएब मलिक और सरफराज अहमद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क और अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्तानकजई के नाम 12 मैचो में से 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड था।
शिखर धवन के खेल पर रोहित शर्मा की टिपण्णी
लेकिन रोहित शर्मा ने 12 टी-20 मैच में से 11वीं जीत हासिल करने सभी खिलाड़ियों को पीछें छोड़ दिया है। कल के मैच में रोहित शर्मा बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। कल शिखर धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 92 रन बनाए। भारतीय टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
कल जीत के साथ भारतीय टीम ने बनाये ये शानदार रिकॉर्ड, जानिए
Herald