Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने तोड़ा किंग कोहली का विराट रिकॉर्ड

विश्व क्रिकेट में इस साल तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम का खास डंका बजा है। विराट कोहली चाहे टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट हो या टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट दोनों में ही खूब चले हैं। लिहाजा इस साल तो विराट कोहली दोनों ही फॉर्मेट में सबसे बड़े रनवीर रहे हैं।

विराट कोहली ने इस साल टेस्ट में लगाए हैं 18 पारियों में 4 टेस्ट शतक

इस साल वनडे हो या टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है और एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम स्थापित किए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में इस साल विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में खूब कमाल किया है और इस साल सबसे ज्यादा  4 टेस्ट शतक लगाने में कामयाब रहे हैं विराट ने ये 4 टेस्ट शतक केवल 18 पारियों में लगाएं हैं।

बांग्लादेशी मोमिनुल हक ने इस साल केवल 13 पारियों में पूरे किए 4 शतक

लेकिन विराट कोहली के इस साल लगाए गए सबसे 4 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने तोड़ दिया हैं जिन्होंने इस साल अपना चौथा टेस्ट शतक केवल 13 पारियों में ही पूरा कर लिया।

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चितगाँव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन मोमिनुल हक ने शानदार शतक जड़ा। मोमिनुल हक का इस साल टेस्ट क्रिकेट में ये चौथा शतक है।

दोनों ही बल्लेबाजों के पास है इस साल सबसे ज्यादा शतक बनाने का मौका

इसके साथ ही उन्होंने जहां इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4 टेस्ट शतकों के विराट कोहली के रिकॉर्ड ना सिर्फ बराबरी की बल्कि विराट कोहली से 5 पारियां पहले ही ये मुकाम हासिल कर लिया है।

अब मोमिनुल हक के पास इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट शतक पूरे करने के रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका है क्योंकि मोमिनुल हक के लिए इस साल अभी भी टेस्ट मैच बचे हुए हैं वैसे भारत को भी अगले महीनें ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं जिसमें कोहली और शतक बना सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने तोड़ा किंग कोहली का विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.