Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के अलावा रोहित को रोकने की रणनीति भी बना रहा है आस्ट्रेलिया

ब्रिस्बेन
उसे सटीक इनस्विंगर से स्टंप के ठीक सामने पगबाधा करो या फिर शार्ट पिच गेंदों से उसकी परीक्षा लो – भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिये आस्ट्रेलिया इस तरह की रणनीति अपना सकता है और इसका खुलासा उसके तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने किया है।  भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित अन्य बल्लेबाज है जो बुधवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में आस्ट्रेलिया के काफी सरदर्द पैदा कर सकते हैं। कूल्टर नाइल ने कहा कि वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। उसका रिकार्ड इसका गवाह हैं उसका विश्व भर में शानदार रिकार्ड है इसलिए निश्चित तौर पर उस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें भी उसके खिलाफ नयी गेंद से थोड़ी सफलता मिली है। मुझे याद है कि पिछली बार डोर्फ (जैसन बेहरनडोर्फ) ने उसे पगबाधा आउट किया था। हम फिर से ऐसा करने की कोशिश करेंगे। कूल्टर नाइल इसके अलावा रोहत को शार्ट पिच गेंदे करने को लेकर भी उत्साहित हैं। रोहित का आस्ट्रेलिया में प्रभावशाली रिकार्ड रहा है। पिछले आठ वर्षों में उन्होंने यहां 62.31 की औसत से 810 रन बनाये हैं। बायें हाथ का तेज गेंदबाज जैसन आस्ट्रेलिया का तुरूप का इक्का हो सकता है। उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में खेले गये टी20 में भारतीयों को परेशान करके 21 रन देकर चार विकेट लिये थे। उन्होंने भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जिनमें रोहित और कोहली भी शामिल थे।