Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स ने दोस्त विराट कोहली को खास तरीके से दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं और उन्होंने एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड बनाये हैं। हाल की में उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किये हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर विराट के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने उन्हें बधाई दी।

सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ही बल्लेबाजों की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजी में की जाती है। डिविलियर्स ने ट्विटर पर लिखा

“हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त, उम्मीद है यह एक खास दिन होगा।”

आईपीएल में एक ही टीम का हिस्सा

भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। दोनों ही खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। बल्लेबाजी में भी दोनों ने कई साझेदारियां बनाई हैं

दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती भी काफी गहरी है। समय- समय पर दोनों ने एक दूसरे की काफी तारीफ की है। विराट ने भी कई बार डिविलियर्स को दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है।

मई में लिया था संन्यास

धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इसी साल मई में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अभी उनकी उम्र सिर्फ 34 साल है और उनका अभी संन्यास लेना कई लोगों की समझ से परे था। अब कुछ समय से खबर आ रही थी कि वह जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर फैसला लेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने इस बात को नकार दिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी डिविलियर्स टी-20 लीग में खेलते नजर आयेंगे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एबी डिविलियर्स ने दोस्त विराट कोहली को खास तरीके से दी जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.