Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने किया बड़ा खुलासा कहा, महिला आईपीएल एक या दो सालों में जरुर होगा

क्रिकेट जगत से लेकर क्रिकेट के प्रेमियों को आईपीएल का इंतज़ार बेसब्री से रहता हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का आईपीएल शुरू होने में भी महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। पुरुष टीम के लिए आईपीएल का आयोजन तो हर साल किया जाता हैं। लेकिन महिला टीम में तो अभी आईपीएल की शुरुवात ही नहीं हुई हैं। पिछले कुछ समय से महिला टीम के लिए आईपीएल आयोजन की चर्चा तो हो रही हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ हैं। महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने इसी कड़ी में खुलासा करते हुए बताया हैं कि मुझे लगता हैं आईपीएल एक या दो सालों में जरुर होगा।

भारतीय महिला टीम ने सभी उम्मीदों को किया पार

बता दे महिला टीम पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। अभी हाल ही में टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की हैं। टी20 विश्व कप का दूसरा मैच पकिस्तान के खिलाफ था। जिसमें कप्तान मिताली राज ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए टीम को सात विकेट के साथ जीत दिलाई। पाक टीम की एक गलती की वजह से इंडिया को दस रन मुफ्त में मिले थे। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद बीजेपी पार्टी के महासचिव कैलाश महावर्गीय ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को हिन्द की शेरनियां कहा था।

आईपीएल एक या दो सालों में जरुर होगा

भारतीय महिला कप्तान मिताली ने बातचीत करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि महिला आईपीएल एक या दो सालों में जरुर होगा. क्योंकि लोग इसका काफी समर्थन कर रहे हैं। पर ये सब बोर्ड पर निर्भर करता है. इसके लिए फ्रेंचाइजियों को भी आगे आना होगा।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि, “बीसीसीआई से इस पर कुछ महीने पहले हमारी बात हो चुकी है। जब हमारा प्रदर्शनी मैच हुआ था और ये दर्शकों के मामले में सफल भी रहा था। पर इसके बाद आगे क्या होगा मुझे नहीं पता। क्योंकि हम खुद को वर्ल्डकप के लिए तैयार कर रहे हैं।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मिताली राज ने किया बड़ा खुलासा कहा, महिला आईपीएल एक या दो सालों में जरुर होगा appeared first on SportzWiki Hindi.