Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए आई एक बड़ी खबर, जल्द लौटेगे मैदान पर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सिक्सर किंग्स युवराज सिंह को रणजी ट्रॉफी में भी पंजाब की टीम ने भी शुरूआती तीन राउंड में जगह नहीं दी थी.

पंजाब की टीम ने रणजी ट्रॉफी के शुरूआती तीन मैचों में युवा खिलाड़ियों पर ही अपना भरोसा दिखाया था और युवराज सिंह को टीम से नजरंदाज किया था, लेकिन अब इसी बीच युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर आ रही है.

रणजी के चौथे राउंड में खेलेंगे पंजाब की टीम से 

Vijay Hazare Trophy: Delhi win by a century of courage

आपकों बता दें, कि रणजी ट्रॉफी का चौथा राउंड 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाना हैं. रणजी के इस चौथे राउंड में युवराज सिंह अपनी घरेलू टीम पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे.

बता दें, कि ग्रुप बी के चौथे राउंड में पंजाब की टीम का मैच दिल्ली की टीम से फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. बता दें, कि इससे पहले हुए तीन मैचों में युवराज सिंह खेल नहीं पाये थे.

भारतीय टीम के सिक्सर किंग्स पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं. हालाँकि, घरेलू क्रिकेट से शानदार प्रदर्शन कर वह भारत की टीम में वापसी करने की ओर देख रहे है.

शुभमन गिल के ना होने की वजह से मिला मौका 

दरअसल, शुभमन गिल न्यूजीलैंड ए दौरे के लिए रवाना हो चुके है, इसलिए युवराज सिंह को उनके स्थान पर खेलने का मौका मिलेगा. बता दें, कि शुभमन गिल शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने अपने पिछले मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाये थे. वहीं युवराज सिंह ने विजय हजारे टूर्नामेंट में कुल 264 रन अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए खेलते हुए बनाये थे.

किंग्स इलेवन ने कर दिया है रिलीज 

युवराज सिंह का प्रदर्शन आईपीएल 2018 में बहुत खराब रहा था. युवराज सिंह ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए कुल 8 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 10.83 की बहुत खराब औसत व मात्र 89.04 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए 87 रन बनाये थे.

उनके इस प्रदर्शन के बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने उन्हें रिलीज कर दिया है. बता दें, कि पंजाब की टीम ने भारत के इस सिक्सर किंग को 2 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था. हालाँकि, अब एक बार फिर 18 दिसंबर को जयपुर में युवराज सिंह एक बार नीलामी का हिस्सा बनेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए आई एक बड़ी खबर, जल्द लौटेगे मैदान पर appeared first on SportzWiki Hindi.