Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब से तोड़ा नाता, ट्विटर पर दी जानकारी

पूर्व भारतीय धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से खुद को अलग कर लिया। वह साल 2016 से इस टीम से जुड़े हुए थे और आईपीएल के 3 एडिशन में वह टीम के मेंटॉर रहे। सहवाग किंग्स इलेवन टीम से आईपीएल के 2 सत्रों में खिलाड़ी के तौर पर भी खेले। वनडे करियर में 8 हजार से ज्यादा रन बना चुके सहवाग ने ट्विटर पर अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी। 40 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, 'सभी अच्छी चीजों का कोई अंत होता है और मैंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के साथ अच्छा समय बिताया। मैं 2 सीजन टीम से खेला और 3 सीजन तक टीम का मेंटॉर रहा। किंग्स 11 पंजाब से मैं अब अलग हो रहा हूं और शुक्रिया अदा करता हूं कि मैंने अच्छा समय टीम के साथ बिताया। टीम को भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।' सहवाग ने आईपीएल के 104 मैचों में कुल 2728 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़े। इससे पहले पंजाब फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज के स्थान पर न्यू जीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को अपना हेड कोच नियुक्त किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार भी आईपीएल ट्रोफी नहीं जीती है।