Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मसल्स में खिंचाव के चलते पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी, टीम के सामने खड़ा हुआ मुसीबतों का पहाड़

बांग्लादेश की मेजबानी में इन दिनों बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ढाका में खेला जा रहा है। जहां पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है।

जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगा बड़ा झटका

मेहमान टीम जिम्बाब्वे ने सियालहेट में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जबरदस्त अंदाज में जीतने के बाद ढाका में खेलने उतरी लेकिन वहां पहले दिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बांग्लादेशी बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी।

ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा कर जिम्बाब्वे पर दबाव बना लिया है। तो वहीं साथ ही साथ जिम्बाब्वे की टीम को दूसरे दिन एक बड़ा झटका भी लगा है।

जिम्बाब्वे के प्रमुख तेज गेंदबाज टेंडाई चतारा की जांघ में खिंचाव, स्ट्रेचर से ले गए मैदान से बाहर

मैच के दूसरे दिन के खेल में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज टेंडाई चतारा को गेंदबाजी के दौरान मसल्स में खिंचाव आ गया। जिसके बाद टेंडाई चतारा का गेंदबाजी करना तो दूर चलना तक मुश्किल हो गया।

टेंडाई चतारा की तकलीफ को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया। गेंदबाजी के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशी में जबरदस्त खिंचाव हुआ। बाद में उनका ये ओवर डोनाल्ड तिरिपानो ने पूरा किया।

जिम्बाब्वे टीम को अपने गेंदबाज चतारा के जल्द ही फिट होने की उम्मीद

जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट मैच को 151 रनों के बड़े अंतर के साथ जीता था जहां पर टेंडाई चतारा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 19 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए थे। तो इस मैच में भी उन्हें शतकवीर मोमिनुल हक का विकेट चटकाया था।

जहां टेंडाई चतारा की चोट की बात करें तो उनका इलाज चल रहा है। और जिम्बाब्वे टीम मैनेटमेंट को उम्मीद है कि चतारा अपनी चोट से उबर कर इसी टेस्ट मैच में फिर से मैदान में उतरेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मसल्स में खिंचाव के चलते पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी, टीम के सामने खड़ा हुआ मुसीबतों का पहाड़ appeared first on SportzWiki Hindi.