Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टखने की चोट से सुनील छेत्री दो सप्ताह के लिए बाहर

नयी दिल्ली
भारत को जॉर्डन के खिलाफ 17 नवम्बर को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच से पहले उस समय गहरा झटका लगा जब स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने की चोट के कारण दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए। छेत्री को यह चोट गत पांच नवम्बर को उनकी टीम बेंगलुरु के केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान लगी थी।