Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी हरमनप्रीत कौर ने खोया अपना आपा, मैच के बाद खिलाड़ियों को लगाया फटकार

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना आयरलैंड से हुआ. इस मैच में टॉस भारत के नाम रहा. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने टीम में बदलाव करते हुए मानसी को टीम में शामिल किया.

मिताली राज ने  लगाया अर्धशतक 

महिला टी-20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा. आयरलैंड द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहले पारी खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 51 रन मिताली राज ने बनाए.

उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 33 रनों की पारी खेली. मिताली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी पर टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद जगई थी लेकिन मध्य और निचले क्रम की विफलता के कारण भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी. आयरलैंड के लिए किम गार्थ ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.

आयरलैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम महज 93 रन ही बना सकी और बड़े अंतर से मैच हार गई. इस टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है और वहीं आयरलैंड ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है. ग्रुप बी से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

हमे अभी भी सुधार की जरूरत 

मैच के बाद बात करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“मैं खुश हूँ कि हमने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अभी भी कुछ चीज़े है जिसे लेकर हमे बात करनी होगी और सुधार करना होगा. ये क्रिकेट का छोटा फॉर्मेट है और कभी भी आप के मेन बॉलर कुछ ख़ास नही कर पा रहे हैं,इसी वजह से मैंने आज भी गेंदबाज़ी की थी. हमने प्लान के हिसाब से न ही गेंदबाज़ी की है और न ही बल्लेबाज़ी. हमे किसी भी तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.”

The post सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी हरमनप्रीत कौर ने खोया अपना आपा, मैच के बाद खिलाड़ियों को लगाया फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.