Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक को लेकर किया खुलासा, कहा पहले मैच में जब मै रन दे रहा था तो वो यह कहकर बना रहा था मेरा मजाक

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को हराते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर खत्म की. ऑल राउंडर क्रुणाल पंड्या ने शुरूआती मुकाबले में काफी रन लुटाए लेकिन रविवार को अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सीरीज बराबर करने में भारत की मदद की, लेकिन उनका कहना है कि ब्रिसबेन में खराब प्रदर्शन के बाद खुद को प्रेरित करना बहुत मुश्किल था कि वह इस बड़े स्तर के लायक हो.

क्रुणाल ने कहा कि पहले टी20 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद वह काफी हतोत्साहित हो गए थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बेहतरीन करने की जरूरत थी. क्रुणाल ने इस मैच में चार विकेट लिए और उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूँ 

क्रुणाल ने मैच के बाद कहा कि

“जब आप पहला मैच ऑस्ट्रेलिया में खेलते हो तो यह बहुत मुश्किल तो होता ही और ऊपर से आप चार ओवर में 53 रन गंवा दो तो यह अधिक कठिन हो जाता है. इसलिए इससे वापसी करना आसान नहीं था. मुझे खुद का मनोबल बढ़ाने में थोड़ा समय लगा, विशेषकर जब आपने इस स्तर पर कोई मैच नहीं खेला हो.”

हार्दिक ने मेरा मजाक उड़ाया 

हार्दिक को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“वैसे तो हम दोनों ज्यादा बात नही करते है, लेकिन वो ज्यादा मजाक करता है जब ख़ास कर मेरे सबसे ज्यादा रन जाते है. वो मेरे ख़राब खेलने का सबसे ज्यादा मजाक बनाता है. हमारे बीच क्रिकेट को लेकर इतनी ही बात होती है.”

मेरे लिए वो समय काफी ज्यादा कठिन था 

क्रुणाल ने कहा कि

“ब्रिसबेन में 50 से ज्यादा रन गंवाना मेरे लिए काफी कठिन था और मेरे लिए अगले 24 घंटे काफी मुश्किल थे. मुझे खुद को प्रेरित करना पड़ा. जब मैं मेलबर्न में दूसरा मैच खेला तो मैं अपनी योजना को लेकर काफी स्पष्ट था कि मुझे क्या करना है.’”

क्रुणाल ने कहा कि

“जब आप इस तरह वापसी करते हो तो यह काफी संतोषजनक होता है. आपने एक दिन खराब प्रदर्शन किया और फिर उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आप अच्छा करते हो तो इससे संतोष और खुशी मिलती है और साथ ही यह निश्चित होता है कि आप इस स्तर के लायक हो.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक को लेकर किया खुलासा, कहा पहले मैच में जब मै रन दे रहा था तो वो यह कहकर बना रहा था मेरा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.