Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ़ द सीरीज मिलने पर धवन ने अवार्ड देने वाले के साथ किया कुछ ऐसा दिल हार गये प्रशंसक

इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद शिखर धवन को टीम में होने पर सवाल उठ रहे थे. उसके बाद इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. फिर एशिया कप में में मिले मौके को इस खिलाड़ी ने भुनाया. और एशिया कप में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 में शानदार बल्लेबाजी कर फॉर्म में वापस आएं और तब से क्या गजब की बल्लेबाजी कर रहा है यह खिलाड़ी.

आखिरी टी-20 में किया शानदार प्रदर्शन 

सिडनी टी-20 को 6 विकेट से जीतते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की.जीत के हीरो विराट कोहली (41 गेंदों में 61* रन) रहे, लेकिन मैन ऑफ द सीरीज तो शिखर धवन चुने गए. अवार्ड मिलते ही धवन ने कुछ ऐसा किया कि स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस अपना दिल हार बैठे.

यहाँ देखें वीडियो

पहले टी-20 में शानदार  76 रन बनाए थे

भारत का ये शानदार सलामी बल्लेबाज ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी-20 में 42 गेंदों में 76 रन बनाए थे. दूसरा मुकाबला बारिश के चलते धूल गया तो सिडनी में खेले गए आखिरी टी-20 में 22 गेंदों में 41 रन बनाते हुए उन्होंने भारतीय टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. हालांकि इस शरुआत का फायदा के एल राहुल और ऋषभ पंत नहीं उठा पाएं. और अपना विकेट गवां दिया.

धवन ने कहा ससुराल में थे तो अच्छा खेलना ही था और मैच जीतकर अच्छा लग रहा है

स्टेज पर चढ़ते ही शिखर धवन को वहां मौजूद छोटे फैन ने ट्रॉफी थमाई.खुशी में उत्साहित धवन ने बच्चे को गोद में उठा लिया. यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे.जब धवन से पूछा गया कि वह अपनी ससुराल में मैच जीतने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं तो मुस्कुराते हुए धवन ने कहा ससुराल में थे तो अच्छा खेलना ही था और मैच जीतकर अच्छा लग रहा है. दरअसल, धवन की पत्नी आएशा ऑस्ट्रेलिया से ही हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में धवन ने बताया कि उनका परिवार अभी ब्रिस्बेन में है इसलिए वह सोमवार को सिडनी से ब्रिसबेन जाएंगे और अपना वक्त परिवार के साथ बिताएंगे. बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. जिस वजह से इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

 

The post मैन ऑफ़ द सीरीज मिलने पर धवन ने अवार्ड देने वाले के साथ किया कुछ ऐसा दिल हार गये प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.