Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेबल टेनिस : बेलारूस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे मानव 

मिन्स्क (बेलारूस)
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव विकास ठक्कर ने शुक्रवार को यहां रूस के लेव कात्समैन को हराकर आईटीटीएफ चैलेंज बेलगोस्त्राख बेलारूस ओपन के पुरूषों के अंडर-21 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मानव ने कात्समैन को एकल क्वार्टर फाइनल में 3-0र् 11-5 11-7 15-13ी से हराया और इस तरह से अपने लिये कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया। इससे पहले उन्होंने जापान के विश्व में आठवें नंबर के युकी मात्सयुमा को 3-2 (9-11, 3-11, 11-7, 11-8, 11-9) से हराया था। मानव ने रूस के मैक्सिम ग्रेबनेव को आसानी से 3-0 11-6, 11-2, 11-8 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। अगले मैच में उन्होंने इस्राइल के अवीव बेन अरी को 3-1 (12-10, 9-11, 11-6, 11-7) से पराजित किया।