Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया रिलीज, ऑक्शन में फिर उतरेगा आईपीएल का यह मिलियन डॉलर बेबी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपने 12वें सत्र के लिए तैयार है और बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रांसफर करना भी शुरू कर दिया है. इस बीच दिल्ली की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया है. दिल्ली ने गौतम गंभीर को भी रिलीज कर दिया है.

9 करोड़ रुपये में बीके थे मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स ने  9 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा था.हालांकि वह इसके अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. इंडियन प्रीमियर लीग के 2014 के संस्करण में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 552 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन रहा था खराब 

पिछले साल आईपीएल में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड औसत से भी खराब था. मैक्सवेल ने पिछले सीजन में 14.08 के खराब औसत से 12 मैचों में केवल 169 रन बनाए थे. उनके इस प्रदर्शन की वजह से टीम के प्रदर्शन पर भी काफी असर पड़ा. इस खिलाड़ी में प्रतिभा तो बहुत है लेकिन पिछले आईपीएल सीजन में इनका प्रदर्शन उस लायक नहीं था.

इस बार फिर बन सकते हैं मिलियन डॉलर बेबी

आईपीएल की सभी टीम इस खिलाड़ी के प्रतिभा के बारे में अच्छी तरह जानती हैं. अगर यह खिलाड़ी फॉर्म में हो तो अपने दम पर पूरे मैच का पासा बदल सकता है. इसलिए इस खिलाड़ी पर हर टीम अपना दाव खेल सकती है. दिल्ली ने इस खिलाड़ी को रिलीज किया है. इसका मतलब है कि यह खिलाड़ी ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेगा.

आईपीएल 2019 का क्रिकेट जगत के तमाम फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसके आयोजन को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. किसी के पास भी इस बात का जवाब नहीं है कि आईपीएल कब और कहां होने जा रहा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिल्ली डेयरडेविल्स ने किया रिलीज, ऑक्शन में फिर उतरेगा आईपीएल का यह मिलियन डॉलर बेबी appeared first on SportzWiki Hindi.