Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महत्वपूर्ण टेस्ट मैच से पहले टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर, बढ़ी कप्तान की मुसीबत

इनदिनों युएई में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 4 रन के करीबी अंतर से जीत लिया था.

वहीं सीरीज का दूसरा मैच पाकिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक पारी व 16 रन से जीत लिया था. फिलहाल सीरीज 1-1 से ड्रा है. अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

चोट के चलते तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए मोहम्मद अब्बास 

इसी बीच पाकिस्तान के समर्थकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, पाकिस्तान के स्टार युवा तेज मोहम्मद अब्बास 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के बाहर होने की पुष्टि खुद क्रिकबज वेबसाइट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.

कंधे की चोट के चलते बाहर हुए मोहम्मद अब्बास 

आपकों बता दे, कि फील्डिंग करने के दौरान मोहम्मद अब्बास को कंधे में चोट लग गई थी और अपनी इसी चोट के चलते वह 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.

बता दें, कि मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान की टीम के लिए अबतक 12 टेस्ट मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 16.62 के शानदार गेंदबाजी औसत से 61 विकेट हासिल किये है.

अब्बास की जगह अफरीदी को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

मोहम्मद अब्बास के तीसरे टेस्ट में बाहर होने के कारण युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अपने टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. बता दे, कि युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की टीम के लिए 6 वनडे मैच और 7 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच खेल चुके है. 6 वनडे मैचों में शाहीन अफरीदी ने 13 विकेट हासिल किये है. वहीं 7 टी-20 मैचों में वह अबतक 11 विकेट हासिल कर चुके है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post महत्वपूर्ण टेस्ट मैच से पहले टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर, बढ़ी कप्तान की मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.