इंग्लैंड की क्रिकेट टीम श्रीलंका के क्रिकेट दौरे पर है.कोलंबो में श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट एक्सआई टीम और इंगलैंड टीम में खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में बड़ी घटना हो गई. दरअसल, इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का एक तेज शॉट श्रीलंकाई क्रिकेटर पथम निशांका के सिर पर जाकर लगा. इससे निशांका वहीं गिर पड़े. निशांका को लगभग 15 मिनट तक मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया.
स्ट्रेचर बुलाकर उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा
लेकिन जब वह उठ नहीं पाए तो आखिरकार स्ट्रेचर बुलाकर उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा.पूरे घटनाक्रम के दौरान इंग्लैंड और श्रीलंकाई क्रिकेटर सहमे-से दिखाई दिए.

बटलर ने नंदस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब के मैदान में संवाददाताओं से कहा,
“आप हमेशा ऐसे हादसों से डरते हैं, मुझे लगता है, बटलर ने कहा, “जब वह नीचे गिर गया तो मैं अच्छे की उम्मीद कर रहा था. डॉक्टरों और फीजियो भाग कर आए. आप चोट का कारण नहीं बनना चाहते हैं, लेकिन यह असली दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है.”

जोस बटलर 44 रन बनाकर खेल रहे थे
जब यह हादसा हुआ तब जोस बटलर 44 रन बनाकर खेल रहे थे. उनसे पहले ही इंग्लैंड के बैन स्टोक्स रिटायर होकर पवेलियन लौट गए थे. बटलर के उस पुल शॉट के बाद बॉल निशांका के हेल्मेट पर लगने के बाद हवा में उछल गई. लेग स्लिप में खड़े फील्डर ने इसे आसानी से लपक लिया. वहीं, सिर पर बॉल लगने से निशांका वहीं गिर पड़े.
श्रीलंका बोर्ड एकादश के कोच अविश्का गुनावर्दने ने कहा-
फिलहाल निशांका की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर उनका एमआरआई स्कैन करा रहे हैं, ताकि जांच की जा सके कि उनके अंदरूनी हिस्से में खून का रिसाव हुआ है या नहीं. निशांका के हेल्मेट से लगकर गेंद लेग स्लिप में खड़े एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में जा पहुंची, जिससे बटलर आउट हो गए.
इंग्लैंड और श्रीलंकाई बोर्ड के अध्यक्ष के इलेवन के बीच दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अपने शॉट से श्रीलंकाई क्रिकेटर का सिर फूटने के बाद, डर गए थे जोस बटलर, अब कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.