Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टार्क ने कोहली को लेकर दिया विराट बयान, कहा ऑफ़ द फिल्ड खिलाड़ियों के साथ ऐसी हरकत करता है वो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज हमेशा से ही अपने विवादों की वजह से चर्चा में रहती है. एक तरफ जहाँ ऑस्ट्रलियाई भारतीय खिलाड़ियों को स्लेज करने का कोई भी मौका नही छोड़ते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी भारतीय खिलाड़ियों पर निशाना साधने का कोई भी मौका नही छोड़ते है. इसी कड़ी में अब ऑस्ट्रेलिया के स्पीडस्टार मिशेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया से किसी भी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है.

ये सीरीज काफी ज्यादा मैत्री माहौल में होगी 

इस सीरीज में स्लेजिंग को लेकर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार फ़ास्ट बॉलर ने कहा है कि

“मुझे नहीं लगता इस सीरीज के दौरान कोई लड़ाई होगी. भारत के खिलाफ हमारी टीम पहले भी कई बार खेल चुकी है. हमारी टीम का भारत के खिलाफ अनुभव अच्‍छा रहा है. उनके साथ मैदान पर काफी मजा आता है. दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में बातचीत करते रहते हैं.”

आईपीएल में साथ खेलने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 

“मैंने विराट कोहली को ऑफ द फील्‍ड भी काफी देखा है, शायद ये अनुभव मेरे साथी ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों को नहीं मिला है.सभी लोग कोहली को केवल मैदान पर देखते हैं. ऐसे में सभी को लगता है कि कोहली को क्रिकेट कितना पसंद है. मैदान पर चुनौती भरी परिस्थिति में वो कैसे खेलते हैं. ऑफ द फील्‍ड विराट काफी अलग इंसान है.”

आगे बोलते हुए स्‍टार्क ने कहा कि

“कैमरे के पीछे उसके पास साथी खिलाड़ियों के लिए काफी समय होता है. वो काफी अच्‍छा इंसान है. उसे साथियों के साथ समय बिताने में मजा आता है. चाहे साथियों के साथ फुटबॉल खेलना हो या फिर मस्‍ती करनी हो. वो हमेशा तैयार रहता है.”

कोहली ने दिया था ये बयान 

ऑस्ट्रेलिया में स्लेजिंग को लेकर कोहली ने कहा था कि वो स्लेजिंग की शुरुआत नहीं करेंगे लेकिन विपक्षी टीम की ओर से शुरुआत होने से चुप भी नहीं रहेंगे.

मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि

“हमारी टीम स्‍लेजिंग वार की शुरुआत नहीं करेगी, लेकिन अगर विरोधी टीम इसकी शुरुआत करती है तो हम इसका जवाब देने में जरा भी देरी नहीं करेंगे.”

The post स्टार्क ने कोहली को लेकर दिया विराट बयान, कहा ऑफ़ द फिल्ड खिलाड़ियों के साथ ऐसी हरकत करता है वो appeared first on SportzWiki Hindi.