Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन्फेनटिनो को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संघ का समर्थन

ब्यूनस आयर्स
फीफा के मौजूदा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो को इसके शीर्ष पद के फिर से चुनाव लड़ने के लिए दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संघर् कोनमेबोली ने समर्थन देने की घोषणा है। कोनमेबोल कार्यकारी समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से 2019 के चुनाव के लिए इन्फेनटिनो को समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की। इन्फेनटिनो कोनमेबोल की इस बैठक के दौरान ब्यूनस आयर्स में मौजूद थे। वह बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट के बीच होने वाले कोपा लिबेर्टाडोरेस के फाइनल मुकाबले में को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। फीफा अध्यक्ष पद के लिये अगले साल पांच जून को पेरिस में मतदान होगा और इन्फेनटिनो चार साल के पूर्णकालिक कार्यकाल के लिये फीफा के 211 सदस्यों का समर्थन जुटा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फरवरी 2016 में सैप ब्लाटर की जगह अध्यक्ष पद सौंपा गया था। ब्लाटर पर फीफा आचार समिति ने प्रतिबंध लगा दिया था।