हाल में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार आईपीएल एक आखिरी समय में उन्हें आईपीएल छोड़ कर देश वापस आना होगा. वहीं कुछ स्टार खिलाड़ी इस बार आईपीएल का हिस्सा भी नही बन पाएँगे. ऐसे में आज हम आप को बताएँगे इस बार बीसीसीआई किन पांच खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोक सकता है.
रोहित शर्मा

हाल में ही रोहित शर्मा को न्यूज़ीलैण्ड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है. कंधे की चोट के बाद वापसी करने के बाद लगातार क्रिकेट खेल रहे है. इसके अलावा रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा है.
इसके बाद भारत को न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ऐसे में बीसीसीआई वर्ल्ड लोड को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को इस बार आईपीएल खेलने से रोक सकता है.
विराट कोहली

विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं. हालांकि कोहली इस समय इंजरी की वजह से भी काफी ज्यादा परेशान है. कमर और कंधे की चोट से हाल में विराट कोहली प्रभावित रहे हैं. वहीं कोहली खुद भी कई बार वर्क लोड की दिक्कत बता चुके है.
बीसीसीआई किसी भी कीमत पर ये नही चाहेगी कि विराट कोहली वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो जाए. इसी वजह से बीसीसीआई इस बार कोहली को भी आईपीएल खेलने से रोक सकती है.
जसप्रीत बुमराह

बुमराह इस समय वनडे बोलिंग के सबसे मजबूत कड़ी के रूप में सामने आए है. ऐसे में बीसीसीआई किसी भी कीमत पर चाहेगी वो वर्ल्ड कप से पहले खुद को चोटिल करें या फिर वो किसी भी तरह की थकान से प्रभावित हो. ऐसे में बीसीसीआई उन्हें भी इस बार आईपीएल खेलने से रोक सकती हैं.
भुवनेश्वर कुमार

भुवी हाल में ही कमर की चोट से बाहर है. इसके अलावा भुवी चोट से आने के बाद लगातार संघर्ष कर रहें हैं. ऐसे में बीसीसीआई उनको भी थकान और चोट से बचाने के लिए इस बार आईपीएल खेलने से रोक सकता है.
केदार जाधव

टीम इंडिया की गोल्डन आर्म के रूप में जाने वाले केदार जाधव भी काफी समय से चोट की वजह से परेशान चल रह है. टीम में एक आलराउंडर की भूमिका में नज़र आने वाले जाधव निचलेक्रम के सॉलिड बैट्समैन के रूप में जाने जाते है और जरूरत पड़ने पर टीम को एक विकेट भी दिलाते है. ऐसे में बीसीसीआई उन्हें भी आईपीएल में खेलने से रोक सकता हैं.
The post आईपीएल में फैन्स के हाथ लग सकती है निराशा, इन दिग्गज खिलाड़ियों को खेलने से रोक सकता है बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.