Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली से टकराने से बचें, डुप्लेसिस की आस्ट्रेलिया को सलाह

Avoid colliding with Kohli, advice to Duplessis Australia

मेलबर्न, 17 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया को सलाह देते हुए कहा है कि वे विराट कोहली से टकराने से बचे और उसके सामने चुप रहें ।

डु प्लेसिस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम ने इस साल की शुरूआत में खेली गई श्रृंखला में कोहली का सामना चुपचाप किया था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टकराव पसंद है । विराट कोहली भी उनमें से एक है ।’’ 

दक्षिण अफ्रीका ने उस श्रृंखला में भारत को 2 . 1 से हराया था लेकिन कोहली ने तीन टेस्ट में 47 . 66 की औसत से 286 रन बनाये थे ।

डु प्लेसिस ने कहा ,‘‘ हर टीम में ऐसे एक दो खिलाड़ी हैं जिनके बारे में हम उनके खिलाफ खेलने से पहले बात करते हैं । हमारी रणनीति उनके सामने खामोश रहने की ही होती है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली शानदार खिलाड़ी है । हम उसके सामने चुप रहे लेकिन उसने फिर भी रन बनाये लेकिन बहुत ज्यादा नहीं ।’’ 

The post कोहली से टकराने से बचें, डुप्लेसिस की आस्ट्रेलिया को सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.