Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने ख़ारिज किया पीसीबी का बीसीसीआई से मुआवजे का दावा, बीसीसीआई उठा सकता है ये कदम

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी समय से सीरीज न होने को लेकर विवाद चल रहा था. जिस पर पीसीबी भारत पर लगातार सीरीज या मुआवजे के लिए दबाव बना रहा था. वहीं मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के विवाद निवारण पैनल ने बीसीसीआई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुआवजे को दावे को खारिज करके के उन्हें बड़ा झटका दिया  है.

आप को बता दें कि पीसीबी ने बीसीसीआई पर एमओयू का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए 447 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. इस एमओयू के तहत भारत को 2015 से 2023 के बीच पाकिस्तान से छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलनी थी.

बीसीसीआई ने जताई ख़ुशी 

बीसीसीआई ने अपने जारी बयान में कहा था कि बोर्ड को एमओयू को मानने के लिए मजबूर नही किया जा सकता है. उनके लिए कोई भी मायने नही रखता है, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत द्वारा सुझाए आईसीसी के राजस्व माडल पर समर्थन की प्रतिबद्धता को पूरा नही किया है. अपने बयान में बोर्ड ने साफ़ किया है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट के लिए सरकार से इजाजत लेनी पादित है  और  2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से नहीं मिल रही.

वही सीओए विनोद राय ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हमारा रुख सही साबित हुआ. पीसीबी जिसे एमओयू कह रहा है वह असल में प्रस्ताव पत्र है.

अब बीसीसीआई करेगी केस 

Sports Broadcast Bought Audio Broadcast Rights of BCCI

वहीं इसके अलावा अब सीओए विनोद ने राय ने साफ़ किया है वो अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ केस करेंगे. इस केस में बीसीसीआई पीसीबी से उन मुआवजे की मांग करेगा जो इस केस के दौरान खर्च हुआ है.

आईसीसी ने पीसीबी के मुआवजे दावे पर विचार के लिए तीन सदस्यीय विवाद निवारण समिति गठित की थी। इस मामले की सुनवाई एक से तीन अक्टूबर तक यहां आईसीसी के मुख्यालय में हुई।

The post आईसीसी ने ख़ारिज किया पीसीबी का बीसीसीआई से मुआवजे का दावा, बीसीसीआई उठा सकता है ये कदम appeared first on SportzWiki Hindi.