Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान की तरफ से नहीं मिला खेलने का मौका, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहता है यह खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान ने क्रिकेट जगत को कई महान खिलाड़ी दिए है और पाकिस्तान मूल के कई खिलाड़ी दूसरे देशों से भी क्रिकेट खेलते नजर आ चुके है। इसी तरह से पाकिस्तान के दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी अब्दुल क़ादिर का बेटा उस्मान क़ादिर ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहता है। उस्मान ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन की तरफ से खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम में खेलने के लिए मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की है।

14 साल के लड़के ने खेली 319 गेंदों पर 556 रनों की पारी, इतने जड़ डाले चौके

अपने पिता की तरह ही लेग स्पिनर उस्मान क़ादिर वाली बार बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच था जिसमें ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन ने 4 विकेट से बाजी मारी। इस मैच में पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42 ओवर में 173 पर आल आउट हो गई। बाद में प्राइम मिनिस्टर इलेवन ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर ख़ासिल कर लिया।

Ind vs WI : वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका, आखिरी मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

मैच खत्म होने के बाद 25 वर्षीय उस्मान क़ादिर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट या वनडे क्रिकेट खेलने से पहले मेरा लक्ष्य 2020 का टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। इस मैच में उस्मान ने 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। बता दें कि उस्मान ऑस्ट्रेलिया में ग्रेड क्रिकेट खेल चुके है और हाल ही में उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफ़ील्ड शील्ड में पदार्पण किया था।

उस्मान के पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेल चुके है। पाकिस्तान के लिए खेलने के बारे में पूछने पर उस्मान ने कहा कि उनके पिता चाहते है कि वे पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेले लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना चाहता हूँ। मुझे कई बार पाकिस्तान की टीम में लिया गया लेकिन खेलने का एक भी मौका नहीं मिला। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मुझे खेलने का मौका मिला और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है।



Herald