Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन ने वेस्टइंडीज का क्लिन स्वीप कर बनाया ये '​विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा ​इन दिग्गजों को 

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई में खेले गए तीन टी20 मैचों के सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 6 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज का टी20 सीरीज में भी सुपड़ा साफ कर दिया है। भारतीय टीम को अंतिम मैच जीताने में टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। ​गब्बर ने अंतिम टी20 में अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने इसके साथ ही लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीतने में सफलता हासिल की।

NHM में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गई इस टी20 सीरीज में टीम के कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में थी। ये सीरीज रोहित शर्मा के लिए बहुत शानदार रही। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में अपने टी20 करियर का चौथा शतक लगाया। रोहित अब इस मामलें में सबसे टॉप पर है। इसके साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला में कीर्तिमान स्थापित करने में भी सफल हुए।

आपको बता दें विराट की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। रोहित शर्मा 3 मैचों की 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्लिन स्वीप करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली को इस मामलें में पीछे छोड़ दिया है।