महिला टी-20 विश्व कप में आज भारत का सामना आयरलैंड से हो रहा है. भारत के पास इस मैच को जीत कर आसानी से सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका है.ऐसे में आज हरमनप्रीत कौर की सेना भी तरह की कोई भी छुट सामने वाली टीम को नही देना चाहेंगी.
पहले बल्लेबाज़ी करने का लिया फैसला
वही इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का रहा है प्रदर्शन अच्छा

अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो उनका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है. टीम की कप्तान कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार शतक जमाया था तो वहीं युवा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. दूसरे मैच में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया था.

अगले मैच में भारत को उम्मीद होगी कि उसकी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चले और वो एक बड़ी पारी खेलें. पहले मैच में विफल होने के बाद मंधाना ने दूसरे मैच में सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन वो उसे ज्यादा आगे नहीं ले जा पाई थी.
दोनों देशो की टीम
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुं धति रेड्डी
आयरलैंड : लौरा डेलानी (कप्तान), किम गार्थ, सेसेलिया जोयसे, इसोबेल जोयसे, शॉना कैवेनॉ, एमी केनेली, कैबी लुइस, लारा मार्टिज, सियारा मैटकैफे, लुसी ओ रेली, सेलेस्टे राक, इमिएर रिचर्डसन, क्लएर शिलिंगटन, रेबेका स्टोकेल, मैरी वाल्डरोन
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आयरलैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.