Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर एक पहलवान

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने इतिहास रचा है। पूनिया ने शनिवार (10 नवंबर) को 65 किग्रा वर्ग में टॉप वर्ल्ड रैंकिंग हासिल करते हुए दुनिया के नंबर एक पहलवान बन गए है। इस सेशनमें 5 पदक जीतने वाले 24 साल के पूनिया UWW की सूची में 96 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर आ गए। इस साल उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

यही नहीं बजरंग पूनिया बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान रहे थे। पूनिया ने दूसरी पोजीशन पर मौजूद क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक व्लाडेस टोबियर पर अपनी मजबूत बढ़त बना रखी है, जिनके 66 अंक हैं। बजरंग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीबी सेमीफाइनल में टोबियर को हराया था। वहीं जानकारी में बता दें, रूस के अखमद चाकेइव 62 अंक के साथ तीसरे और ताकुतो ओटोगुरो 56 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

आपको बताते चले, पूनिया भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान हैं, जिन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में जगह मिली है। उधर, भारत की 5 महिला पहलवान अपने-अपने वर्ग में टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रही हैं। बता दें, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला पहलवान बनी पूजा ढांडा महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में 52 अंक के साथ छट्टी पोजीशन पर हैं।

यह भी पढ़े:-

आईसीसी महिला विश्व टी 20: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनो मैच जीते

रोहित शर्मा टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के कगार पर



Herald