Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ मैच में जेम्स एंडरसन को गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, हुई कड़ी कार्रवाई

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के वजह से एक डीमेरिट प्वाइंट मिला है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने अंपायर क्रिस गैफ्फेनी के फैसले के खिलाफ असहमति जताई और इसी वजह से उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई.

आईसीसी की आचार संहिता के धारा 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाए गएं

एंडरसन को आईसीसी की आचार संहिता के धारा 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. ये घटना श्रीलंका की पारी के 39वें ओवर में घटी. एंडरसन को पहले विकेटों पर ना दौड़ने की चेतावनी मिली, इसके बाद उन्होंने गेंद पिच पर फेंक दी. एंडरसन के खिलाफ ये आरोप क्रिस गैफ्फेनी, मैदान पर उनके साथी अंपायर मरैस इरासमस, तीसरे अंपायर एस रवि और चौथे अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने की. मैच के बाद एंडरसन ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली और इसलिए आगे की सुनवाई की जरुरत ही नहीं पड़ी.

अंपायर के हाथों अपनी टोपी छीनने का किया प्रया

श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के धरती पर टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में अंपायर के हाथों से अपने टोपी को छीनने के मामले में उन्हें एक डी-मेरिट पॉइंट पहले ही मिल चुका है. अब उनके दो डी-मेरिट पॉइंट्स हो गए हैं.

अब आगे क्या?

अब अगर एंडरसन दो साल के भीतर चार डी-मेरिट पॉइंट्स हासिल कर लेते हैं तो यह एक सस्पेंशन पॉइंट के बराबर होगा और दो सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना पड़ सकता है. 36 साल के एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले  इंगलैंड के तेज गेंदबाज हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post श्रीलंका के खिलाफ मैच में जेम्स एंडरसन को गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, हुई कड़ी कार्रवाई appeared first on SportzWiki Hindi.