Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस- इस दिन होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, जानिए पूरा विवरण   

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच खेली गई टेस्ट मैच, वनडे मैच और टी-20 मैच सीरीज में जीत के बाद अब भारतीय टीम का हौसला काफी बुलंद है। साथ ही अब भारतीय क्रिकेट टीम का अब ऑस्ट्रेलियाई दौरा शुरू होने वाला है इसको लेकर हर कोई खिलाड़ी अच्छी तैयारी में जुटा हुआ है। दोनों टीम अपना पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को खेलेगी। साथ ही इस दौरे में कई नये खिलाड़ियों का मौका दिया जा रहा है उनके लिए ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले भारतीय टीम काफी बुलंद इरादों के साथ नजर आ रही है।

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेल जाएगे। आपको बता दे की हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ रोहित शर्मा को टीम की कमान दी गई थी साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था लेकिन अब कोहली फिर से वापसी करेंगे। जबकि टी-20 मैच महेंद्र सिंह धोनी को बाहर रखा गया है। साथ ही आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच इस- इस दिन मैच खेले जाएगे।

टी-20 सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टी-20, ब्रिसबेन, 21 नवंबर, 2018

दूसरा टी-20, मेलबर्न, 23 नवंबर, 2018

तीसरा टी-20, सिडनी, 25 नवंबर, 2018

टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच, ऐडिलेड, 6-10 दिसंबर 2018

दूसरा टेस्ट मैच, पर्थ, 14-18 दिसंबर, 2018

तीसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न, 26-30 दिसंबर 2018

चौथा टेस्ट मैच, सिडनी, 3-7 जनवरी, 2019

वनडे सीरीज़ का शेड्यूल

पहला वनडे, सिडनी, 12 जनवरी, 2019

दूसरा वनडे, ऐडिलेड, 15 जनवरी, 2019

तीसरा वनडे, मेलबर्न, 18 जनवरी, 2019

और ये भी पढ़े:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया: आईपीएल से पहले देश है हमारा

15 नवंबर: आज ही के दिन सचिन ने क्रिकेट में किया था डेब्यू और आज ही...

IND vs AUS: इस दिग्गज खिलाडी ने कहा, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे बेहतरीन मौका



Herald