भारतीय टीम इसी महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। वहां टीम पहले 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी और उनके बाद 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। टीम इससे पहले इंग्लैंड में अच्छा खेली थी लेकिन 5 मैचों की सीरीज 4-1 से हार गई थी। इस वजह से टीम और खिलाड़ियों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बयान दिया है।
जीतने का अच्छा मौका
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि इस बार भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि यह ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर जरुर है लेकिन इसे हल्के में नहीं ले सकते।

उन्होंने कहा
“भारत के पास अच्छा मौका है। हमारी टीम काफी अच्छी है और मुझे उम्मीद है कि टीम वहां जीत दर्ज करेगी। इसके बाद भी यह आसान होने वाला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में तो यह कभी नहीं होता लेकिन हमारी यह यह कर सकती है।”
सेना देशों में भारत को जीत का इंतजार
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को काफी समय से सीरीज जीत का इंतजार है। 2009 में भारत ने अंतिम बार न्यूजीलैंड में सीरीज पर कब्जा जमाया था।
उसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 8 टेस्ट मैच खेले हैं। उन 8 मैचों में टीम को 6 में हार मिली है जबकि 2 मैच ड्रा रहा था।
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में दिखाया अच्छा खेल

भारतीय टीम साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी। 3 मैचों की सीरीज को उसे 2-1 से हार मिली लेकिन सीरीज में कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि भारतीय टीम सीरीज जीत सकती है।
इंग्लैंड दौरे पर भी लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच को छोड़कर बाकि सभी मैच काफी नजदीकी हुए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे ही प्रदर्शन की दरकार रहेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ऑस्ट्रेलिया को बताया मजबूत, इस टीम को बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.