Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पंत के डीआरएस फैसले को देख आई धोनी की याद, नहीं मानी रोहित-कोहली की बात

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में डीआरएस का फैसला एकदम सही लिया जिसे देख भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. बता दें टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुक्रवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल रखा था.ऑस्ट्रेलिया एक समय 62 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुका था.

कुलदीप ने की जोरदार अपील 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरे और अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर बेन मेक्डरमॉट क्रीज पर जमे हुए थे, जो मेजबान टीम की आखिरी परिपक्व बल्लेबाजी जोड़ी भी थी.  भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस जोड़ी पर भी पूरी तरह दबाव बनाया हुआ था.

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव ने लेग साइड में गेंद डाली, जिस पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच लपका. यादव को लगा कि उन्हें विकेट मिल गया है, जिसके चलते उन्होंने अंपायर से कैच आउट की जोरदार अपील की.

भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा तुरंत पंत के पास गए

मैदान पर खड़े अंपायर ने फैसला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के पक्ष में सुनाया,लेकिन  कुलदीप को भरोसा था कि कैरे के ग्लव पर गेंद लगी, जिस पर पंत ने कैच लपका. इसकी वजह से वह डीआरएस लेना चाहते थे.

भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा तुरंत पंत के पास गए और डीआरएस लेने से पहले युवा विकेटकीपर से विचार-विमर्श किया.

कुलदीप को पूरा भरोसा था की बल्लेबाज आउट है 

वीडियो में प्रतीत हो रहा है कि रोहित शर्मा को भी लगा कि कैरे का ग्लव गेंद पर लगा है. कप्तान विराट कोहली भी इस दृश्य में शामिल हुए. कुलदीप को तो पूरा भरोसा था कि बल्लेबाज का ग्लव लगा है और उन्हें रोहित का असांकेतिक समर्थन हासिल था. मगर ऋषभ पंत का मानना था कि ग्लव या बल्ले का हिस्सा गेंद पर नहीं लगा.

यहाँ देखें वीडियो

पंत ने डीआरएस लेने से माना किया और उनका फैसला सही साबित हुआ 

पंत ने कप्तान को बताया कि फॉरआर्म पर गेंद लगकर उछली, इसलिए डीआरएस का फैसला लेना सही नहीं होगा.विकेटकीपर ने चाइनामैन को गेंद सौंपी और अगली गेंद डालने का इशारा किया. रिप्ले में दिखा कि कैरे के फॉरआर्म पर लगकर गेंद उछली थी. टीम इंडिया का रिव्यु बर्बाद होने से बच गया.

 पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आई याद 

पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई, जो डीआरएस के एक्सपर्ट माने जाते हैं. धोनी के डीआरएस से संबंधित फैसले एकदम सटीक होते हैं और उन पर टीम पूरी तरह भरोसा करती है. बहरहाल, आपको पता हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो: ऋषभ पंत के डीआरएस फैसले को देख आई धोनी की याद, नहीं मानी रोहित-कोहली की बात appeared first on SportzWiki Hindi.