Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट नहीं कश्मीर मुद्दे पर बोले शाहिद अफरीदी, दे दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को हमेशा मैदान में एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। साथ ही शाहिद अफरीदी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते है लेकिन आज वह अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बताया जा रहा है की हाल ही में शाहिद अफरीदी इंग्लैंड की संसद बोले जाने वाली हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान दिया है उस बयान में उन्होंने कहा है की पाक को कश्मीर की चिंता नहीं करनी चाहिए।

खबरों एक अनुसार बताया जा रहा है की शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सलाह देते हुए कहा है की पाकिस्तान अपने चार राज्यों को सही तरीके से नहीं संभाल सकता है तो उसे कश्मीर की मांग नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आगे बोलते हुए कहा है की पाकिस्थान को कश्मीर नही चाहिए साथ ही उन्होंने कहा की कश्मीर भारत और पाकिस्तान दोनों को ना देकर इसको एक एक मुल्क बनाना चाहिए। जिससें वहां की इंसानियत जिंदा रहें क्योंकि वहां लोग मर रहें है उनको देखकर तकलीफ होती है।

आपको बता दे की हाल ही में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बार अपने बयानों में कहा है की वह जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर मुद्दे को सुलझायेगे । साथ ही अफरीदी पहले भी कई बार जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे अपने बयान दे चुके हैं। आपको बता दे की शाहिद अफरीदी पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुके जिनकी वजह से काफी विवाद हो चूका है उन्होंने अपने बयान में कई बार कश्मीर के लिए भारत के कब्जे वाला कश्मीर का भी प्रयोग किया है।

और ये भी पढ़े :

विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए खलील अहमद ने कही ये बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले कुलदीप के बड़े बोल, कहा ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने के लिए बेताब है हम



Herald