कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी -20 सीरीज में शामिल नहीं किया था। जिसके बाद मौजूदा समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। लेकिन धोनी अब भी इस मैच के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। बता दे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज अब खत्म हो चुकी हैं।
जिसमें से भारत को सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल हुई हैं। लेकिन पूर्व कप्तान गांगुली का मानना है। धोनी क्रिकेट के चैम्पियन है और हमेशा रहेंगे। साल 2006 में पकिस्तान दौरे के दौरान पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ़ से हुई बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ,
मुझे अभी भी वो बात याद हैं जब मुशर्रफ़ ने मुझसे पूछा था कि आप धोनी को कहां से पकड़ के लाये हो ? तब मैंने जवाब देते हुए कहा था कि ये वाघा बॉर्डर के पास घूम रहे थे। हम इन्हें वही से पकड़ के लेकर आये हैं।
महेंद्र सिंह धोनी हैं चैंपियन
पूर्व कप्तान ने कहा कि ,
“महेंद्र सिंह धोनी चैंपियन हैं। टी -20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनके लिए ये पिछले 12 से 13 साल तक का सफर शानदार रहा हैं। बस अब उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना हैं।”
इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ,
“आप अपने जीवन में जो भी काम करते हैं। आपको पास पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। आप भले ही किसी भी उम्र में हो आपके पास जितना भी अनुभव हैं आपको उसे शीर्ष स्तर पर लेकर आना हैं। नहीं तो कोई और आपकी जगह ले लेगा।”
85 से 90 प्रतिशत खिलाड़ी खेलेंगे वर्ल्ड कप

जब गांगुली से आगामी वर्ल्ड कप के बारे में प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ,
“वैसे मै चयन कर्ता तो नहीं हूँ लेकिन हाँ मुझे उम्मीद हैं, मौजूदा टीम के मौजूद खिलाड़ी 85 -90 परसेंट यही रहेंगे।”
इतना ही नहीं उन्होंने आगे बातचीत करते हुए ये भी कहा कि , इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी -20 विश्व कप में मिताली को टीम से बाहर करने के फैसले से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं।
बता दे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक बनाने के बाबजूद भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफइनल में टीम से बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद महिला टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा
ग्रुप में आपका स्वागत हैं

पूर्व कप्तान गांगुली ने टॉलीगंज क्लब में कहा कि , जब मैंने मैच के दौरान मिताली को बाहर बेंच पर बैठा देखा, तो मैंने कहा ग्रुप में आपका स्वागत हैं।
इस बात पर गांगुली ने खुद का उदहारण देते हुए कहा कि ,
“कप्तानों को बाहर बैठने के लिए कहा जाता हैं तो आप भी बिल्कुल ऐसा ही करे। जैसा मेरे साथ पकिस्तान दौरे पर फैसलाबाद में हुआ था। मैं उस समय वनडे में जबरदस्त फॉर्म में था। तब मैंने लगातार 15 महीने तक वनडे मैच नहीं खेला था। लाइफ में ऐसा होता रहता हैं। मिताली के लिए ये होना उनके करियर का अंत नहीं हैं।”
The post पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुशर्रफ ने पूछा धोनी को कहा से पकड़ लाए गांगुली ने दिया ऐसा जवाब दोबारा नहीं बोले appeared first on SportzWiki Hindi.