इंटरनेट डेस्क। भारत की सुपर महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाॅम ने आज जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छठी बार स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की हाना ओखोता को 5-0 से हराकर खिताब जीत लिया।
AUSvIND: आखिरी टी20 मुकाबले में भारत के सामने करो या मरो की स्थिति
मैरीकाॅम ने विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 45-48 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता है। आपकों बता दें की मैरीकॉम ने इसके साथ ही छठी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बनाया है। मैरीकाॅम विश्व चैम्पियनशिप में छह गोल्ड जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बॉक्सर बनीं है।
भारत ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीते। 64 किग्रा वर्ग की सेमीफाइनलिस्ट सिमरनजीत कौर और 64-69 किग्रा के वेल्टरवेट वर्ग की सेमीफाइनलिस्ट लवलीना बोर्गोहैन को कांस्य पदक मिले है।
INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा T20 मुकाबला आज, भारतीय टीम में इस खिलाड़ी की हो सकती हैं वापसी
कब कब जीते वर्ल्ड चैपिंयनशिप
2002 तुर्की स्वर्ण 2005 रूस स्वर्ण 2006 नई दिल्ली स्वर्ण 2008 चीन स्वर्ण 2010 बारबाडोस स्वर्ण 2018 नई दिल्ली स्वर्ण